हिन्द न्यूज़, बिहार
केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधान मंत्री द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है I
वैशाली जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने बताया की वैशाली जिला में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल संचालन और आम लोगों के बीच जागरूकता को लेकर 15 जून से लेकर 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जायेगा I इस अभियान के तहत जनजातीय टोलो में विशेष विकास शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी एवं जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, वयोवृद्ध कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जीवन बीमा, प्रधान मंत्री जनधन खाता, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, मुद्रा लोन, पी०एम०विश्वकर्मा योजना, मातृ एवं शिशु कल्याण हेतु टीकाकरण, आँगनबाडी लाभ आदि सेवाएं दी जायेंगीI
इस अभियान में स्वास्थ्य, खाद्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण कृषि, राजस्व, पंचायत और अन्य विभागों का समन्वय किया गयाI इसके साथ ही पंचायत स्तर के सभी कर्मी को व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गएI
जिलाधिकारी, यशपाल सिंह मीणा के द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय समन्वय, जन सहभागिता और अनुश्रवण व्यवस्था पर बल दिया गया।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
