हिन्द न्यूज़, बिहार
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘सम्बल’ के अंतर्गत वैसे दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता का प्रतिशत 60% या अधिक हो, उनकी वार्षिक आय दो लाख प्रतिवर्ष से कम हो, जिनकी आयु 18 वर्ष या अधिक हो तथा वे वैशाली जिले के निवासी हों, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।

इस योजना का उद्देश्य है कि वैसे दिव्यांगजन जो या तो छात्र हों अथवा स्वरोजगार करते हों उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जाय तथा वे भी सामान्य लोगों की तरह अपना योगदान समाज के विकास में कर सकें।
मुख्यमंत्री दिव्यांग जन छत्र योजना ‘सम्बल’ के अंतर्गत वैशाली जिले अन्तर्गत महुआ प्रखण्ड के 30 लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल बुनियाद केंद्र, पातेपुर, वैशाली में उपलब्ध कराया गया।
उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में उप निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, वैशाली ने बताया कि जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र राजेश कुमार, केन्द्र प्रबंधक बुनियाद केन्द्र पातेपुर श्रीमती सिन्धु कुमारी एवं अन्य कर्मी बुनियाद केन्द्र पर वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

