स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के नैदानिक कार्यप्रवाह को सुदृढ़ करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।

हिन्द न्यूज़, दिल्ली    प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज देश भर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के नैदानिक कार्यप्रवाह को समर्थन और सुव्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा विकसित यह मोबाइल एप्लिकेशन, उप-केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (SC-AAM) में तैनात प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों (CHOs) के लिए एक व्यापक नैदानिक निर्णय-सहायता और कार्य-सहायता उपकरण…

Read More

नौवें इंडिया फार्मा सम्मेलन में नीतिगत प्रोत्साहन और नवाचारों के माध्यम से क्षेत्र के विकास को गति देने पर प्रकाश डाला गया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली         रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग (डीओपी) द्वारा आयोजित इंडिया फार्मा 2026 के नौवें संस्करण की आज नई दिल्ली में शुरूआत हुई। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस (आईपीए) के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन (13-14 अप्रैल) में वैश्विक औषधि और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रमुख हितधारक नवाचार, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व पर विचार विमर्श करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच भारत के फार्मास्युटिकल क्षेत्र की मजबूती…

Read More

संसद में महिलाओं की उपस्थिति भारत की लोकतांत्रिक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : डॉ. मांडविया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में “नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज़ – समावेशी लोकतंत्र को सशक्त बनाना” विषय पर महिला युवा संसद का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई, जिसने पूरे कार्यक्रम को देशभक्ति और प्रेरणादायक वातावरण से ओत-प्रोत कर दिया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम…

Read More

समूचे देश को जोड़कर सबसे गरीब और दूरदराज के देशवासियों की सेवा कर रही है भारतीय रेल, निवेश में बड़ी छलांग के साथ एक सूत्र में पिरो रही है विविधतापूर्ण देश को

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     देश के अंतिम छोर को जोड़कर और सबसे गरीब तथा वंचित क्षेत्रों की सेवा करते हुए, भारतीय रेल, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत एक परिवर्तनकारी विस्तार कर रही है। समावेशी विकास और राष्ट्रीय एकीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 में नई लाइनों, दोहरीकरण, मल्टी-ट्रैकिंग और अन्य कार्यों से जुड़ी 100 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। यह अभूतपूर्व प्रयास बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से विविध राष्ट्र को एकजुट करने के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है,…

Read More

आईएनएस त्रिकंद ने केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर अपना प्रवास पूरा किया।

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     भारतीय नौसेना के अग्रणी निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस त्रिकंद ने 10 अप्रैल 2026 को केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर अपना प्रवास समाप्त किया। बंदरगाह पर जहाज का प्रवास पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफि‍सर कमांडिंग -इन-चीफ, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की केन्या यात्रा के साथ हुआ। जहाज पर आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान, पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी – इन–सी ने केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओवोर ओटिएनो को इंसास राइफलें और गोला-बारूद औपचारिक रूप से सौंपे। इस दौरान आयोजित गतिविधियों में…

Read More

डॉ. मनसुख मांडविया ने 69वें फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया; एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए फिट इंडिया आंदोलन में व्यापक भागीदारी का आह्वान किया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     राष्ट्र निर्माण में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 69वें फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व करते हुए नागरिकों से फिट इंडिया आंदोलन में शामिल होने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सक्रिय जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। डॉ. मांडविया ने कहा, ‘संडे ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर देश के युवा फिटनेस के प्रति अधिक…

Read More

भारत के अंतिम छोर पर स्थित स्वास्थ्य एवं कल्याण इकोसिस्टम को मजबूत बनाना : प्रतापराव जाधव

हिन्द न्यूज़, दिल्ली    अब जबकि भारत सभी के लिए न्यायसंगत, समावेशी और समग्र स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हमें एक मौलिक प्रश्न पूछना होगा: हम अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक सही समय पर गुणवत्तापूर्ण देखभाल पहुंचना कैसे सुनिश्चित करें? इसका जवाब केवल बुनियादी ढांचे के विस्तार या उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग में ही नहीं, बल्कि उन प्रणालियों को मजबूत करने में भी निहित है जो स्वाभाविक रूप से सुलभ, सस्ती और समुदायों के भरोसे पर खरे उतरते हों।…

Read More

दूरदर्शन (प्रसार भारती) ने भारतीय सांस्कृतिक सामग्री की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए आईसीसीआर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

हिन्द न्यूज़, दिल्ली    भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक पहुंच को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरदर्शन (प्रसार भारती) ने 7 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर दूरदर्शन के महानिदेशक श्री के. सतीश नंबूदिरीपाद और आईसीसीआर की महानिदेशक श्रीमती के. नंदिनी सिंगला ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। इस समारोह में दूरदर्शन (प्रसार भारती) और आईसीसीआर के अधिकारी भी उपस्थित थे।…

Read More

केंद्रीय निगरानी समिति की 21वीं बैठक (भाग-II) में नदी कायाकल्प और प्रदूषण नियंत्रण पर राज्यों की प्रगति की समीक्षा की गई

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव वी. एल. कांता राव की अध्यक्षता में आज नदी कायाकल्प पर केंद्रीय निगरानी समिति (सीएमसी) की 21वीं बैठक (भाग-II) आयोजित की गई। इस बैठक में संयुक्त सचिव (एनआरसीडी) श्री ज़ैगम अली खान और एनएमसीजी के कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव के साथ-साथ मंत्रालय, सीपीसीबी, एनआरसीडी और एनएमसीजी के वरिष्ठ अधिकारियों तथा संबंधित राज्य सरकारों और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समिति ने प्रदूषित नदी खंडों…

Read More

आईओएस सागर के तहत यात्रा पर निकला भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना माले पहुंचा, मालदीव के साथ समुद्री संबंध और सुदृढ़

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना 6 अप्रैल, 2026 को मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा। परिचालन तैनाती में यह उसका पहला पड़ाव है। जहाज का मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ और स्थायी समुद्री साझेदारी और घनिष्ठ क्षेत्रीय संबंधों को दर्शाता है। इस जहाज के बहुराष्ट्रीय नाविक दल में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के दो कर्मी भी शामिल हैं। माले में ठहराव के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय नाविक…

Read More