केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय बैठक में की कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक में कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में देशभर में खरीफ फसल की स्थिति, रबी फसल की बुवाई, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की स्थिति, मूल्य स्थिति, उर्वरक उपलब्धता, जलाशयों की स्थिति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने खरीफ की बुवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया…

Read More

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने अहमदाबाद, गुजरात में एक विज्ञापन होर्डिंग के गिरने से दो श्रमिकों की कथित मृत्यु और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि गुजरात के अहमदाबाद के बोपल इलाके में एक सात मंजिला इमारत की छत से एक विज्ञापन होर्डिंग गिरने से दो मज़दूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 27 सितंबर, 2025 को हुई थी । आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने गुजरात…

Read More

पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत स्थानीय स्तर पर शुरू किये जायेंगे पशु स्वास्थ्य अभियान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      भारत के पशुधन और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए 11 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में 947 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 219 करोड़ रुपये मूल्य की अतिरिक्त परियोजना की आधारशिला रखी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई ये पहल कृषि और संबद्ध क्षेत्र के निवेश के एक बड़े पैकेज का हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं को दो प्रमुख कृषि योजनाओं-प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के शुभारंभ के साथ ही राष्ट्र को समर्पित किया…

Read More

झोपड़ियों से स्वयं सहायता समूहों तक: गोवा की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते जीएसटी सुधार

हिन्द न्यूज़, दिल्ली  मुख्य बिंदु ठहरना, खाना और यात्रा करीब 6-11% सस्ता, 2.5 लाख कर्मचारियों को लाभ। कारों और बाइकों पर जीएसटी कम होने से सड़क पर आने-जाने की लागत करीब 7.8% कम हुई, जिससे 40,000 टैक्सी और रेंटल ऑपरेटरों को फायदा हुआ। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर जीएसटी घटाकर 5% करने से कीमतों में 6-11% की कमी, जिससे ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों और जीआई-टैग वाली उपज को बढ़ावा मिला। गोवा की कृषि उपज, काजू, खोला और हरमल मिर्च, मोइरा केला, अगासैम बैंगन और सत शिरो भेनो भिंडी सस्ती हुईं। फार्मा…

Read More

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए रवाना

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2025’ में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की 120 कर्मियों वाली एक टुकड़ी कल पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में इरविन बैरक के लिए रवाना हुई। यह द्विपक्षीय अभ्यास अपने चौथे संस्करण में 13 से 26 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अन्य टुकड़ियों के चयनित सैनिक भी शामिल हैं। वार्षिक अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2025 का उद्देश्य आपसी सैन्य सहयोग को बढ़ाना, आपसी सहभागिता में सुधार…

Read More

भारतीय सेना नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदान देने वाले देशों के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार

हिन्द न्यूज़, दिल्ली     भारतीय सेना 14 से 16, अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अहम योगदान देने वाले 32 देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एक साथ उपस्थित होंगे। विश्व भर में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिक भेजने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडलों के 13 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। यूएनटीसीसी एक ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जो परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों, आपसी सहभागिता,…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट में तीन ऐतिहासिक पहलों का शुभारंभ

हिन्द न्यूज़, दिल्ली        गोवा 11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट के दूसरे दिन दिव्यांगजनों के लिए सुनने, पढ़ने और लिखने की सुगमता को सुदृढ़ करने हेतु तीन परिवर्तनकारी पहलों का शुभारंभ किया गया। यह समावेशी शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने इन पहलों का शुभारंभ श्री ताहा हाज़िक सचिव एससीपीडी गोवा, श्रीमती ऋचा शंकर उपमहानिदेशक, श्री प्रवीण कुमार सीएमडी एएलआईएमसीओ, श्री कुमार राजू निदेशक भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र…

Read More

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुख्यालय में बहु- आपदा पूर्व चेतावनी डीएसएस और “मौसमग्राम” की समीक्षा की

हिन्द न्यूज़, दिल्ली       केंद्रीय मंत्री ने आत्मनिर्भर, प्रौद्योगिकी-संचालित बहु-आपदा पूर्व चेतावनी पूर्वानुमान प्रणाली के माध्यम से 250 करोड़ रुपये की बचत के लिए आईएमडी की सराहना की, विदेशी विक्रेता निर्भरता को समाप्त करने के लिए वेब-जीआईएस आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली की प्रशंसा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएमडी की ई-गवर्नेंस उपलब्धियों और स्वच्छता प्रयासों की सराहना की, मौसम पूर्वानुमान प्रणालियों के लिए एआई-संचालित भविष्य का उल्लेख किया।  डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अपने नई दिल्ली मुख्यालय परिसर “मौसम भवन” में आयोजित विशेष स्वच्छता…

Read More

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 5 महिला अधिकारियों सहित 26 कर्मियों के दल के साथ नई दिल्ली में वेदांता हाफ मैराथन 2025 में भाग लिया।

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      रेल मंत्रालयआरपीएफ दल का विषय “ऑपरेशन नार्कोस: आरपीएफ मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध” युवाओं में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने, रेलवे नेटवर्क के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और एक नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए बल के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित वेदांता हाफ मैराथन 2025 में शामिल हुआ। 5 महिला अधिकारियों सहित विभिन्न रैंकों के 26 कर्मियों के दल ने आरपीएफ महानिदेशक आईपीएस…

Read More

डॉ. मनसुख मांडविया ने साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत का दौरा किया, सुविधाओं की समीक्षा की एवं एथलीटों, कोचों व स्टाफ के साथ संवाद किया

हिन्द न्यूज़, दिल्ली      केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने आज चल रहे प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे की समीक्षा करने और कोचों, एथलीटों तथा सहायक कर्मचारियों के साथ बातचीत करने के लिए सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) का दौरा किया। केंद्र में दोपहर में उनके आगमन पर, साई के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मांडविया का स्वागत किया और उन्हें सोनीपत परिसर में चल रही गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी परियोजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। केंद्रीय मंत्री ने…

Read More