ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

हिन्द न्यूज़, बिहार 

    वैशाली समाहरणालय वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली अभियान योजना की समीक्षात्मक बैठक पुष्करणी सभागार, हाजीपुर में आयोजित किया गया | 

    जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान की गहन समीक्षा की गई एवं इससे सम्बधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया | लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इससे सम्बंधित अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपशिस्ट प्रसंस्करण ईकाई के निर्माण हेतु सभी विवादों का निराकरण 5 दिसंबर तक एवं निर्माणाधीन योजनाओ का कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करे | प्रधान मंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अपूर्ण आवासों को ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया | 

   उक्त महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त वैशाली, जिला विकास पदाधिकारी वैशाली, सभी प्रखंड विकास प्राधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सभी प्रखंड समन्वयक, सभी ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक एवं जल जीवन हरियाली अभियान के सभी अवयवों से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment