हिन्द न्यूज़, यूपी
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के नौवें दिवस पदयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंच पर सनातन धर्म को कथा के माध्यम से देश-विदेश में प्रचारित करने वाले गोलोक पीठाधीश्वर गोपालाचार्य जी महाराज, पूज्य गीत मनीषी जी महाराज, चिदानंद मुनि जी, पूज्य पुंडरीक जी और भाभी मां, पूज्या जया किशोरी सहित ब्रज की कई बड़ी विभूतियाँ उपस्थित थे। सभी ने अपने ओजपूर्ण आशीर्वचनों से पदयात्रियों में उत्साह भरा।

सभी महापुरुषों की उपस्थिति में धर्म, राष्ट्र ध्वजा फहराई गई। राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ-साथ 7 संकल्पों की शपथ लेकर पदयात्रा ने आगे की ओर प्रस्थान किया। : धीरेन शास्त्री
