हिन्द न्यूज़, बिहार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, रक्सौल और नरकटियागंज की सम्मानित जनता-जनार्दन से मेरी अपील है, बिहार में महागठबंधन का जंगलराज फिर से वापस नहीं आने देना है।
एक समृद्ध बिहार बनाना है और यह समृद्ध बिहार तभी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन और नीतीश जी का नेतृत्व होगा।
इस अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए पूर्वी चंपारण वासियों का हृदय से आभार।
