बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मतदाता जागरूकता समारोह का स्वागत गान दृष्टिबाधित बच्चे ने गाकर किया

हिन्द न्यूज़, बिहार 

    बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा आज शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय, सुभई, उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभई, एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुभई, हाजीपुर में जागरूकता समारोह का नेतृत्व किया गया।

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने बताया की वैशाली जिला में प्रथम चरण “6 नवम्बर” को मतदान के मद्देनजर जिला प्रशासन, वैशाली की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा अलग अलग तरह के अनेकों कार्यक्रम लगातार किये जा रहे है।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा स्वागत गान गाया गया साथ ही मतदान जागरूकता सबंधी कई प्रकार के नारे लगाये गए। विद्यालय के छात्राओं के द्वारा पेंटिंग एवं रंगोली का भी प्रदर्शन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में मतदान करने हेतु जीविका दीदी , आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा हाथों में दीप जलाकर मतदान करने हेतु शपथ लिया गया एवं मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया । 

स्वास्थ्य विभाग के आशा कार्यकर्त्ता द्वारा विशेष हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया।

महिला मतदाताओं के नाम को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था । इसी क्रम में महिला वोटर को मतदान हेतु प्रेरित किया गया तथा जो पुरुष मतदाता जो किसी कारणवश बाहर रहते है वो पर्व-त्यौहार में आ रहे है तो उन्हें भी विशेष रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया गया साथ ही यह संकल्प लिया गया की “पहले मतदान – फ़िर जलपान” एवं परिवार में जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है या जिनका नाम मतदाता सूची में अंकित है वह मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान अवश्य दे।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment