हिन्द न्यूज़, बिहार
‘प्रगति यात्रा’ के दौरान सीतामढ़ी जिले में रीगा चीनी मिल का शुभारंभ किया तथा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। जिले के डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
मनियारी में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्मित सतुआही पोखर में नौका विहार, योग-सह-ध्यान केंद्र, ओपेन जिम तथा बाल क्रीड़ा स्थल का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया।

