बुचरवाडा हायर सेकेन्डरी स्कूल के भव्य खेलोत्सव का हुआ समापन

हिन्द न्यूज़, दीव

     दीव स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में आयोजित वार्षिक खेलोत्सव में जुनियर और सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए दौड, कबड्डी, क्रिकेट, विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था। इस खेल प्रतियोगिताओं में भारी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विद्यालय के आचार्य आरीफ लाखावाला की अध्यक्षता में आयोजित खेलोत्सव के समापन समारोह में विजेता हुए युवा खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र एनायत करके सम्मानित किया गया । पूरे खेलोत्सव में खेल का रोमांच अंत तक बना रहा और उस रोमांच के बीच ग्रीन हाउस की यलो हाउस के साथ कडी चुनोती एवं भारी टक्कर के बाद ग्रीन हाउस खेलोत्सव में चेम्पियन बना और यलो हाउस रनर्स अप रहा।

समापन समारोह के प्रारंभ में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में आचार्य आरीफ लाखावाला ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस खेलोत्सव में युवा खिलाडिय़ों के साथ उनकी खेलदिली की भावना की सबसे बड़ी जीत हुई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री मनीष स्मार्ट नें धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस भव्य एवं सफल खेलोत्सव का आयोजन सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच की घनिष्ठा एवं एकजुटता का परिणाम है। खेलोत्सव समारोह के अंत में खेल ध्वज का अवरोहण किया गया।

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा के वार्षिक खेलोत्सव के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक जयंत बामणिया, विज्ञान शिक्षक नरेन्द्र बामणिया, विनय बारीया, चित्रकला शिक्षक दिव्येश बारीया, चिराग जेठवा, हेमंत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। समापन समारोह का मंच संचालन सु प्रतिभाबहन स्मार्ट नें किया।

संवाददाता : विजयलक्ष्मी पंड्या दीव

Related posts

Leave a Comment