हिन्द न्यूज़, उदयपुर।
भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर जिला द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत महिला सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अलका मुंदड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता जोशी सहित जिला पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
