हिन्द न्यूज़, बिहार
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के निर्देशानुसार और जिला पदाधिकारी , वैशाली के आदेशानुसार जिला गंगा समिति, वैशाली, नगर परिषद, हाजीपुर, भारत स्काउट एवं गाइड,एनसीसी आदि के संयुक्त तत्वावधान में कौनहारा घाट,हाजीपुर में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता जागरूकता चर्चा, स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छोत्सव के थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वच्छता, नदी स्वच्छता और स्वच्छता के दैनिक जीवन में होने वाले फायदे को बताया गया।कार्यक्रम में नमामि गंगे, वैशाली डीपीओ मुनेश्वर कुमार द्वारा उपस्थित लोगों एवं बच्चों के बीच स्वच्छता शपथ दिलाई गई । स्वच्छता से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया।उन्होंने आगे बताया कि यदि हमारे द्वारा लगाई गई गंदगी को कोई दूसरा साफ करे। यह कतई सही नहीं है। हमें यह आदत डालना होगा कि व्यक्ति दैनिक जीवन यथा संभव गंदगी फैलने का कारण नहीं बनना चाहिए।कार्यक्रम में बच्चों और पदाधिकारियों ने जोर जोर से नारा लगाया कि “हम सब ने यह ठाना, भारत स्वच्छ बनाना है” “नदी की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे”। कार्यक्रम में ऋतुराज,जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड, टाऊन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,हाजीपुर से डॉक्टर मो एहतेशाम सिद्दकी,मो अरशद, ललन राय, जी ए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,हाजीपुर से विजय शंकर, विंदा कुमार,मुक्ति नाथ सिंह, नगर परिषद, हाजीपुर स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी आदि उपस्थित थे ।
संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार
