केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

हिन्द न्यूज़, दिल्ली

     केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अपने एक पोस्ट में कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा जी केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। आज पूरा देश हर्षोल्लास से उनकी 150वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मना रहा है। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को नमन किया।”

 अमित शाह ने कहा कि “जनजातीय अस्मिता व भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक तथा महान स्वाधीनता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर नमन। मोदी जी ने उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत कर उनका सम्मान किया है। धरती आबा ने एक ओर आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया, वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उन्हें एकजुट कर ‘उलगुलान आंदोलन’ के लिए प्रोत्साहित किया। उनका जीवन हर एक राष्ट्रप्रेमी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।“

Related posts

Leave a Comment