कोटा में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम

हिन्दन्यूज़, कोटा

   संसदीय क्षेत्र कोटा में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में ओम बिरला शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द M मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड राशि को उसके असली हकदारों तक पहुंचाने का यह महत्वपूर्ण अभियान शुरू हुआ है। यह वही धन है जिसे लोगों ने अपनी मेहनत और जीवनभर की बचत से बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में जमा किया था, लेकिन जानकारी के अभाव में वर्षों तक दावारहित पड़ा रहा। अब यह राशि योग्य लोगों तक पहुंच रही है, यही इस अभियान का उद्देश्य है। 

यह जानकर संतोष हुआ कि केवल कोटा जिले में ही लगभग 60 करोड़ रुपए लोगों को वापस मिल रहे हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है। इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी स्कूटी एवं इलेक्ट्रिक व्हील चेयर वितरित की। 

Related posts

Leave a Comment