हिन्द न्यूज़, पंजाब
किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए उसके पूर्व छात्र उसकी सबसे बड़ी संपदा होते हैं। विश्वविद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि वह तीर्थ स्थल है जहां से छात्र अपने जीवन की दिशा तय करते हैं।
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के पांचवें वैश्विक पूर्व छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि, आप सभी ने इस विश्वविद्यालय में अध्ययन कर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज आप जो प्रेरणा बनकर यहां आए हैं, उसका लाभ वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों को अवश्य मिलना चाहिए। आपके अनुभव उनके जीवन को संवारने में सहायक सिद्ध होंगे। अपने अनुभवों को वर्तमान छात्रों के साथ साझा करें और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करें।
इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगदीप धनखड़ जी, श्रीमती डॉ. सुदेश धनखड़ जी, पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. रेनू विग, पूर्व छात्र एवं उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल डॉ. के.के. पॉल, पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के पूर्व महानिदेक अतुल करवाल, प्रतिष्ठित पत्रकार, लेखक और मीडिया विशेषज्ञ शेखर गुप्ता तथा अन्य पूर्व छात्रों तथा अतिथिगण उपस्थित थे।
