समेकित विकास के लिए जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने किया बरैला झील का निरीक्षण

हिन्द न्यूज़, बिहार

     वैशाली जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने आज अपने पदाधिकारियों की टीम के साथ बरैला झील का निरीक्षण किया। 

बरैला झील जंदाहा और पातेपुर प्रखंड में 1628 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां पंछी बिहार है। यहां जाड़े में प्रवासी पक्षियों का बसेरा होता है।

जिलाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने पदाधिकारियों की टीम के साथ आज सुबह बरैला झील का दौरा किया, स्थल का मुआयना किया। नाव में सवार होकर झील की पूरी स्थिति का आकलन किया। यह भी जाना की जाड़ा में कितनी बड़ी संख्या में साइबेरिया और अन्य मुल्कों के प्रवासी पक्षी यहां आकर बसेरा करते हैं। 

उन्होंने आगे वन प्रमंडल पदाधिकारी, वैशाली को निर्देश दिया कि वे इसके विकास के लिए समेकित योजना तैयार करें। उन्होंने आगे कहा कि यहां इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करें। सलीम अली जुब्बा सहनी पंछी अभयारण्य में अक्टूबर से फरवरी महीने तक प्रवासी पक्षियों का ठहराव रहता है।

यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां साइबेरियन क्रेन, जांघिल, ओपन बिल स्टार्क जैसे पछी आते हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी बातचीत की है। उन्होंनें आगे झील के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और वहां की ऐतिहासिक और वर्तमान स्थिति का आकलन किया। उन्होंने आगे स्थानीय लोगों से बरेला झील के संबंध में सांस्कृतिक एवं पुरानी जानकारियां हासिल की।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता बिनोद कुमार सिंह, एसडीएम, महुआ किसलय कुशवाहा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी, रेंज ऑफिसर तथा पक्षी मित्र भी साथ में थे।

संवाददाता : रमेश प्रसाद सिंह, बिहार

Related posts

Leave a Comment