मण्डफिया (सांवलियाजी) में गंगा प्रवाह एवं यमुना प्रवाह यात्रा के चित्तौड़गढ़ आगमन को लेकर तैयारियों एवं स्वागत संबंधी विषयों पर चर्चा हुई

हिन्द न्यूज़, राजस्थान 

      लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “सरदार 150 यूनिटी मार्च” के तहत आज मण्डफिया (सांवलियाजी) में गंगा प्रवाह एवं यमुना प्रवाह यात्रा के चित्तौड़गढ़ आगमन को लेकर तैयारियों एवं स्वागत संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, SIR (विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण) को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर गहनता से चर्चा की।  

    इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, श्रवण सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, अशोक रायका, चन्द्रशेखर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लौहार, सह संयोजक आशीष शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्नालाल भील सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment