हिन्द न्यूज़, कोटा
संसदीय क्षेत्र कोटा में आज 22 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित हुआ। यह महाविद्यालय कोटा सहित पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा। प्रसन्नता है कि हमारे पूर्व सांसद आदरणीय वैद्य दाऊदयाल जोशी जी के नाम से जुड़ा यह संस्थान चिकित्सालय से महाविद्यालय बनने की उल्लेखनीय यात्रा पूरी कर आज वटवृक्ष बन चुका है। : ओम बिरला
आयुर्वेद और योग भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, ये केवल चिकित्सा पद्धतियाँ नहीं, बल्कि संतुलित और अनुशासित जीवन का मार्ग हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक आंदोलन बन गया है और आयुर्वेद ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। विश्वास है कि यह संस्थान समग्र स्वास्थ्य और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूएगा तथा “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के मंत्र को साकार करने में योगदान देगा। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार और नागरिकों को हार्दिक बधाई। : ओम बिरला
