हिन्द न्यूज़, दिल्ली
वित्तीय सेवाएं विभाग ने अपनी संस्थाओं (पीएसबी, पीएफएसआई, पीएसआईसी, आरआरबी आदि) के साथ मिलकर विशेष अभियान 5.0 के दूसरे सप्ताह के दौरान अपने परिसरों और बस स्टैंड, समुद्र तटों, मंदिरों और स्कूलों सहित सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।
देश भर में 23,000 से अधिक जगहों की सफाई की गई और लगभग 1.25 लाख वर्ग फीट जगह खाली कराई गई। इन खाली जगहों का इस्तेमाल ग्राहकों के लिए लाउंज एरिया, पार्किंग, स्टोरेज, कर्मचारियों के लिए क्रेच आदि जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कचरे के निपटान से अब तक लगभग ₹2 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है।
उप महानिदेशक (डीएफएस), विशेष अभियान 5.0 के नोडल अधिकारी, चंद्रदीप कुमार झा ने अन्य अधिकारियों के साथ वित्तीय सेवाएं विभाग के रिकॉर्ड रूम का दौरा किया। उन्होंने अभिलेखों की समीक्षा की और संबंधित अनुभागों को भौतिक फाइलों के डिजिटलीकरण के लिए जागरूक किया।
डीएफएस के सभी संगठन इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही की जा रही गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट किया जा रहा है।
