हर-हर महादेव’ से गूंज उठा मोहनपुर प्रखंड बुमुआर पंचायत गंभीरा में झारखेंश्वर महादेव प्रांगण,आस्था का उमड़ा सैलाब

हिन्द न्यूज, बिहार

मोहनपुर (गया) मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में आज महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।भगवान शिव की उपासना में इस दिन व्रत करने की मान्यता होती है।मोहनपुर प्रखंड स्थित गंभीरा में झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया।वही मोहनपुर प्रखंड के उपप्रमुख मुन्ना यादव एवं अन्य गांव के लोग एवं दूर दराज से चल कर झारखंडेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करने पहुँचे। पूजा सम्पन्न होने के बाद उपप्रमुख मुन्ना यादव ने कहा कि मानव जीवन मे हर व्यक्ति अपने जीवन की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-पाठ करना बहुत जरूरी है।धार्मिक मान्यता के अनुसार हर मनुष्य को अपने परिवार की रक्षा हेतु अलग-अलग पूजा-अनुष्ठान,मंत्र-पाठ, हवन,दान एवं अन्य उपाय करते है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि विधि-पूर्वक पालन किया गया तो व्यक्ति दीर्घायु हो सकता है।इन दिव्य मंत्रो एवं बाबा भोलेनाथ की अलौकिक शक्तियों से बीमार व्यक्ति भी ठीक हो जाता है।शिव मंदिर के में आस्था पूर्वक श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल, घी , दुग्ध, शर्करा, बेलपत्र, प्रसाद आदि अर्पित किए जा रहे हैं।सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।देहाती मेला होने के कारण खासकर ग्रामीण अंचल के महिला और पुरुष भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ के जयकारा से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था, और लोगो में आस्था देखने को मिला।

Related posts

Leave a Comment