हिन्द न्यूज़, हिम्मतनगर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनएच-48 के निर्माणाधीन 6-लेन शामलाजी-मोटाचिलोदा खंड का निरीक्षण किया।
यात्रा के दौरान गडकरी जी ने हिम्मतनगर के निकट चैनल 492 पर मोतीपुरा फ्लाईओवर और माजरा के निकट चैनल 524 पर वीयूपी सहित प्रमुख संरचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बाकी संरचनाओं और कंक्रीट सर्विस सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गडकरी जी ने चूक या देरी के लिए जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और यात्रियों के लिए बेहतर सड़क सुरक्षा उपायों और सुगम यात्रा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
