निमचक बथानी प्रखंड के मनियारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के ऊपर मुखिया प्रतिनिधि ने लगाया गंभीर आरोप

हिन्द न्यूज, बिहार

गया जिले के निमचक बथानी के मनियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद परवेज ने मनियारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरुण यादव के ऊपर लगाया आरोप उन्होंने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पंचायत के सिर्फ दो ही गांवों के धान खरीदी की जाती हैं और किसी भी जो सही में किसान है उनसे धान नही खरीदा जाता है। उन्होंने बताया कि पैक्स अध्यक्ष सिर्फ अपने ही लोगो को धान खरीदने में व्यस्त रहते हैं। और जो किसान है उनका धान खरीदने से कतराते हैं उन्होंने। बोला कि क्या पंचायत में सिर्फ दो ही गांव है जहा सिर्फ किसान है और कोई किसान नही है। इसके साथ ही साथ पैक्स अध्यक्ष मनमानी कर सिर्फ कोरा कागज पर किसानों से खानापूर्ति करने के लिए हस्ताक्षर करवाया जाता है। पंचायत के समस्या पर बोले की हमारे पंचायत में पैन को भी अतिक्रमण किया जा रहा है लेकिन इस पर भी प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि इस विषय में कई बार मैने अंचलाधिकारी और अनुमंडलाधिकारी को सूचना भी देने का काम किया लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। जिससे किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Related posts

Leave a Comment