भाजपा गया जिला ने केन्द्रीय आम बजट 2023-2024 को स्वागत किया है।

हिन्द न्यूज, बिहार

भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे विश्व में मंदी का दौर जारी है और इस मंदी के दौर भारत सरकार ने बेहतरीन बजट पेश किया है।इस बजट में सभी वर्गों के लिए लाभ का बजट है।

पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि आम बजट गरीबों, वंचितों, पिछड़ों सहित आम नागरिकों के हित में है।यह बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि यह बजट यह साबित करता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत स्थिति में है। 80करोड़ लोगों का मुफ्त राशन देकर भारत सरकार ने विश्व रिकॉर्ड क़ायम किया है।यह सशक्त सरकार और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व के कारण संभव हो सका है।यह बजट ऐतिहासिक है।

बजट का स्वागत करने वालों में भाजपा विधायक विरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरी मांक्षी, रामजी मांक्षी, पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, राजीव नंदन दांगी, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, अनिल स्वामी, ललिता सिंह, क्षितिज मोहन सिंह, महादेव प्रसाद, अखौरी निरंजन प्रसाद, हरेराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, प्रेम प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार, नरेन्द्र सिंह दांगी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, संतोष ठाकुर, विनोद सिंह, नीमा कुमारीएवं अन्य लोगों की रही मौजूदगी।

Related posts

Leave a Comment